Skip to main content

बेटी बचाओ अभियान

बेटियों को भी है दुनिया में जीने की आस
उन्हें भी है आसमां छूने की आस

उन्हें दुनिया की दर्पण देखने दो
उनके सामने सजने -सवरने और अलंकृत होने दो

मत छिनो उनसे उनका अधिकार
मिल कर दो उसे अपना आदर और प्यार

तभी वह आगे बढ़ पाएगी
अपनी डगर पर संभल के चल पाएगी

हम सब ने अब यह ठाना है
बेटियों को बचाना और पढ़ाना है

तभी होंगे एक सशक्त -सवल समाज का निर्माण
जिससे बढ़ेगा मेरा देश हिंदुस्तान। 

✍️Kartik Kusum 

Comments