ज्ञान, शील, एकता, सिद्धांत हमारा

जान से भी भारत प्यार।
निजी हित,स्वार्थ से ऊपर
भारत देश, तिरंगा प्यारा
अब तक छात्र हितों से लेकर
राष्ट्र हीतो के लिए लड़ता आया
चाहे राष्ट्र विरोधी नारे हो,
या हो वामपंथी की विचारधारा
सहज तरीके से सुलझा के
मां भारती की एकता को अक्षुण्ण रखा।
उद्देश लिए मन में
आज भी हुंकार रहा हूं
इस विश्वव्यापी आपदा
कोरोना काल के लिए भी तैयार खड़ा हूं।
मिशन आरोग्य रक्षक के तहत
गांव-गांव तक पहुंचेंगे
सरल सांस्कृतिक जीवन जीने वाले
ग्रामीणों से मिलेंगे।
वो पनघट पर पनहारन होगी
या कंधे पर हल लिए किसान
वो टन-टन बजते गाय की गले में घंटीयां
साथ उनके रखवान
हम उस बूढ़ी माता से भी मिलेंगे।
जो लोरी आंगन में गुनगुना रही होगी।
और मिलेंगे, उस गांव के प्रधान
मुफ्त मास्क और सैनिटाइजर छोड़ जाएंगे।
कोरोना से बचाव हेतु जानकारी,
जन-जन तक पहुंचाएंगे।
जय हिन्द।
✍️ Kartik Kusum
Comments
Post a Comment