Skip to main content

कट गए पेड़

कल तक उसकी छाया में
चारपाई लगा शयन करता था

शीतलता प्राप्त कर उनकी
गर्मी से बचता था

कट जाता था सारा समय
जैसे मेरा घर हो वहां

उनकी शीतल छाया में
भूल जाता सारा जहां

मुझ पर सुखी जीर्ण पत्तों की 
बरखा कर

मुझे नींद दिला जाती

डाली पर अनेक खग बिठा
मधुर- मधुर गीत सुनाती

हर पल हर दम उनकी टहानियां
हवा के थपेड़ों से टकराती

उसकी नव पुष्पित- पल्लवित पत्तियों पर
अनेक भंवर और तितली मडराती

बच्चे भी डाले थे
उनके डालो में झूला
नित्य खेलते वह झूला झूला कर हल्ला
पर
आज कट गए वह पेड़
आज मिट गया है सब कुछ
पसरा है बस सन्नाटा

✍️Kartik Kusum

Comments