Skip to main content

गरीबी अभिशाप नहीं

कैसे तुम्हे समझाऊं मां
क्यों रोती हो दिन -रात
गरीब होना अभिशाप नहीं
उसपर विलाप कितना सही
माना दो वक्त की रोटी
मयस्सर नहीं  मुझे
मैं भूखे सो जाऊंगा
किस बात की डर है तुझे
एक दिन तेरा
यह छौना बड़ा होगा
उस दिन तेरा 
जीवन सुनहरा होगा
मैं जाऊंगा परदेस कमाने
पहली कमाई से मां
तेरे चरणों का पूजन होगा
उस पर शेष बचा तो
रेशमी साड़ी, पैरों में चप्पल होगा
फिर सोचूंगा।
एक छोटा सा हो आशियाना
भोजन से थाल सजा हो
जायकेदार हो खाना
बंशी का चैन बजे
न दे कोई ताना
तूने मुझे जीवन दिया मां
दुनिया में लाया तुने ही मैय्या
खुद सोई फर्श पर
मेरे लिए मखमली शैय्या
अपने को खपा-तपा कर मां
मेरे लिए, खुद को झोंक दिया 
मेरे जीवन का नौका मां
तू ही है खेवैया
तेरे स्तन का क्षीर पीकर मां
सुंदर, बलिष्ठ, बलवान बना
तेरी राजी खुशी से ही
सुंदर -सुशील बहुरिया लाऊंगा 
मैं रहूंगा परदेस कमाने 
बहूरिया को अच्छे ज्ञान देना
तेरे कामों में हाथ बटाएगी 
एक दिन बनेगी तू दादी मां 
तोतली आवाज में दादी मां 
कह दौड़ेगा मेरा छौना 
प्यार से आलिंगन कर,
माथे को चूमना 
लाकर उसे देना 
मिठाई और खिलौना
जब रोएगा मेरा छौना
आंगन में खाट बिछाना
चंदा मामा का लोरी 
छौना को  सुनाना 
मां सजल आखों से देख,
उन्हें पास बुलाई 
आलिंगन कर ,
माथे को सहलाई 
प्यार से उन्हें,
रोने का सबब बताया 
बेटा, अभी कल-परसो 
की ही तो यह बात।
जामुन बेचने गई थी मैं हाट
एक दुष्ट पुलिसकर्मी  
जामुन मांगी खैरात
मना करने मात्र से ही 
टोकरी को मारी लात
बिखर गए सारे जामुन सड़क पर
साथ बिखर गए थे मेरे अरमां 
मुझ जैसे अभागिन की
इस तंत्र में इज्जत कहां
पास ही बैठे थे जिला कलेक्टर
पास ही पुलिस कप्तान
मीडिया में भी सुर्खियां लगी
फिर भी कोई करवाई नही
यह सब देख दुःख होता है।
रह -रह हीय में दर्द होता है 
नैतिकता बेचकर, कप्तान ने
बताया यह सब झूठ
निरपराध बताया गया उन्हे
खुश हुआ वह दुष्ट।
बेटा अब मेरा एक सपना है 
तुम्हे  मेहनतकश बनना है।
परदेस कमाने का ख्याल तू छोड़
पढ़ -लिख मेहनत कर जी तोड़
कलेक्टर तुम्हें बनाऊंगी
तेरे लिए दिन-रात मेहनत कर
रहूंगी आधी कपड़े आधे उदर 
उससे भी कम पड़ जाएगा तो
दूसरे के घर जा बर्तन माजूंगी
नौकरानी बन ,
घर -घर जा पानी भरूंगी।
शादी,बहूरिया की ख्याल मन से निकाल
यह बनेगा बाधक और काल 
क्योंकि,
बेटा यह जीवन क्षणभंगुर है
उससे भी क्षणिक तेरा यौवन है
यौवन और उनकी मादकता में न पड़ना 
अपने लक्ष्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ना
उस दिन मोक्ष और निर्वाण पा लूंगी
जिस दिन मनोकामना पूर्ण होगी।
ऐश्वर्य और पैसे पाकर
तुम जरा भी न इतराना 
दिन दुखिया गरीब की
सदैव ख्याल रखना 
जरूरत पड़े तो 
खुद के पगार से खर्च कर देना
सेवा भाव रख,
निज स्वार्थ त्याग करना।

✍️Kartik Kusum Yadav 























































 












Comments

Popular posts from this blog

नयना तोर निरखत

नयना तोर निरखत, सपना देखत, सुघर रूपवा, गोरी तोर चमकत। बलखत केशिया, जान मारे हमरा, तोर बिना हम हियो अधूरा। सूरतिया बस गइल जब से दिल में, मन न लागे हमरा कोनो महफिल में। ई दिलवा तो दीवाना हो रानी, तोहर प्यार में । बाटियां निहारो हियो, तोरे इंतजार में। जे दिन तोर मिलन न होई, ओ दिन मनवा खूबे रोई। तोहर याद में बइठल रहि जाई, अँखियन में तैरै तोरे छविया। मन में ऊ चेहरा, बेरी-बेरी आवे, ऊ सुघर रूपवा, केतना सतावे। नील नयनवा तोर, नशा करावे, ऊपर से चश्मा, जान मार जाए। देहिया के अंगिया, नेहिया बढ़ावे, हमर सपनवा में बस तू ही आवे। मन न लागे एको पहर तोर बिन, रतिया कटे अब तारे गिन गिन। मन करे प्रेम के पंछी बन उड़ जियो, तोहर अटारिया पे आ के बइठी जियो। दिलवा के बतीयां तोहरे बतिईयों। केतना प्यार बा हमर दिल में एक पल बता दी तोह से मिल के। नयना तोर निरखत, सपना देखत, सुघर रूपवा, गोरी तोर चमकत। ✍️ रचनाकार: कार्तिक कुसुम मेरी और भी लिरिक्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  लिंक पर क्लिक करें 👇 https://mittikesur.blogspot.com

यह कैसी है बुढ़ापा?

उमर के आखिरी पड़ाव में सब कुछ नष्ट कर जाएगा। सारे रिश्ते, नाते, प्यार समय की आग में चट कर जाएगा। कौन संजोएगा? कौन ढोएगा? यहां तो हरेक हृदय में विष भरा पड़ा है। जिन्हें करनी थी समतामूलक समाज का निर्माण, जिन्हें बनानी थी एक नई पहचान। कुछ कर गुजरने का जिगरा रखना था, निजी स्वार्थ से ऊपर उठना था। सेवा के पथ पर चलकर प्रेम का दीप जलाना था। दो टूटे परिवारों का सेतु बनकर कंठहार में स्नेह पिरोना था। पर उनकी मति मारी गई, वह तो हारी गई। अपने को मार कर बैठ गया, खुद से हार कर वह बैठ गया। उन्हें किसी दूसरे की अच्छाई भाती नहीं, उन्हें अच्छाई आती नहीं। ईर्ष्या, लोभ, की वेदना में डूबा — यह कैसी है बुढ़ापा! जिन्हें चलना था भजन-मार्ग पर, जिन्हें पढ़नी थी जीवन-दर्शन की किताबें। गेरुए वस्त्र धारण कर ललाट पर लगाना था चंदन तिलक। “ॐ नमः शिवाय” का जाप कर मोक्ष की राह पर अग्रसर होना था। पर वह जीवन के झंझावात में फँस गया, वासनाओं की भीड़ में उलझ गया। न मोह छूटा, न माया छूटी, वह सड़कों पर बहता गंगाजल बन गया। कोई उन्हें निकाले, कोई उन्हें बचाए, मानवता की नाव फिर से खे जाए। अब भी समय है — संघर्ष से ऊपर उठने का, हृदय...

आदिवासी

उस निविड़ अरण्य का वासी निश्चल ,निर्भीक रहने को आदि  हष्ट - पुष्ट भुजाएं विशाल छाती आधे -कपड़े पहने धोती खाकी  सुबह से शाम खेत में मेहनत, परिवार के लिए रोटी-दाल, पर्यावरण के प्रति प्रेम, वनदेवी का  आशीर्वाद। परिवार के साथ खुशहाल जीवन, प्रकृति के बीच अथाह प्रेम  आदिम संस्कृति का संरक्षण, वनवासी का संस्कार।