Skip to main content

जनता के सेवक

जनता के सेवक होकर
मारते हो उन्हीं को ठोकर
उनके ही कर से,
मिलते है तुम्हें पगार
और तुम करते, 
उन्हीं पर अत्याचार
उनके ही महसूल से,
चलते हैं तेरे घरबार
उनके ही कर से
तुम स्वप्न देखते हो दिवा में
अपने बच्चों को पढ़ाएंगे,
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका में,
उनके ही कर से , बच्चो को 
पास कराने की रखते हो इच्छा
संघ लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षा ।
उनके ही कर से,
तेरे चरणपादुका की चमक नहीं जाती
उनके ही कर से
तेरी कार है ,यह चमचमाती
उनके ही कर से
तेरे कार के पहिए दौड़ते हैं।
उनके ही कर से
कार में म्यूजिक सिस्टम बजते हैं।
उनके ही कर से
कार में जगजीत सिंह की ग़ज़ल सुहानी
पर कर देने वाले जनता को
कर देते हो मानहानि ।
तनिक भी लाज नहीं तुझे 
पहन यह वर्दी खाकी,
जो ऐसे काज किए।
अपने उर पर हाथ रख पूछ जरा ।
सिर्फ तू ही है सुपुत्र इस धरा 
बाकी सब गुंडे-मवाली,आतंकी
क्या कभी अपने तनय को ,
आतंकी कह संबोधन करेंगे जरा ?
उन्हें भी,
एक सेकंड में आतंकी बना देंगे,
ऐसा कहने का जद्दोजेहद करेंगे जरा।
नहीं कहेंगे, नहीं करेंगे
क्योंकि ,
जगत में एक तेरा ही तो शिष्ट सुपुत्र 
बाकी सभी अशिष्ट,आतंकी, कुपुत्र
आतंकी का प्रमाण पत्र देते हो
थाने में बैठकर 
प्रतिष्ठित पद को कलंकित किए हो ,
अपने अपकर्म कर
तेरे इस कृत्य से ही
पुलिस पर ,
जनता का विश्वास उठ जाएगा
तेरे इस बोल से
जनता ,
खाकी वर्दी से सकुचाएगा।
विनम्र बनकर 
जनता की सेवा करे 
निष्पक्ष होकर कार्य करे 
तभी,
जनता तुम्हें सैल्यूट करेगी।

✍️ Kartik Kusum Yadav 















Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

नयना तोर निरखत

नयना तोर निरखत, सपना देखत, सुघर रूपवा, गोरी तोर चमकत। बलखत केशिया, जान मारे हमरा, तोर बिना हम हियो अधूरा। सूरतिया बस गइल जब से दिल में, मन न लागे हमरा कोनो महफिल में। ई दिलवा तो दीवाना हो रानी, तोहर प्यार में । बाटियां निहारो हियो, तोरे इंतजार में। जे दिन तोर मिलन न होई, ओ दिन मनवा खूबे रोई। तोहर याद में बइठल रहि जाई, अँखियन में तैरै तोरे छविया। मन में ऊ चेहरा, बेरी-बेरी आवे, ऊ सुघर रूपवा, केतना सतावे। नील नयनवा तोर, नशा करावे, ऊपर से चश्मा, जान मार जाए। देहिया के अंगिया, नेहिया बढ़ावे, हमर सपनवा में बस तू ही आवे। मन न लागे एको पहर तोर बिन, रतिया कटे अब तारे गिन गिन। मन करे प्रेम के पंछी बन उड़ जियो, तोहर अटारिया पे आ के बइठी जियो। दिलवा के बतीयां तोहरे बतिईयों। केतना प्यार बा हमर दिल में एक पल बता दी तोह से मिल के। नयना तोर निरखत, सपना देखत, सुघर रूपवा, गोरी तोर चमकत। ✍️ रचनाकार: कार्तिक कुसुम मेरी और भी लिरिक्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  लिंक पर क्लिक करें 👇 https://mittikesur.blogspot.com

यह कैसी है बुढ़ापा?

उमर के आखिरी पड़ाव में सब कुछ नष्ट कर जाएगा। सारे रिश्ते, नाते, प्यार समय की आग में चट कर जाएगा। कौन संजोएगा? कौन ढोएगा? यहां तो हरेक हृदय में विष भरा पड़ा है। जिन्हें करनी थी समतामूलक समाज का निर्माण, जिन्हें बनानी थी एक नई पहचान। कुछ कर गुजरने का जिगरा रखना था, निजी स्वार्थ से ऊपर उठना था। सेवा के पथ पर चलकर प्रेम का दीप जलाना था। दो टूटे परिवारों का सेतु बनकर कंठहार में स्नेह पिरोना था। पर उनकी मति मारी गई, वह तो हारी गई। अपने को मार कर बैठ गया, खुद से हार कर वह बैठ गया। उन्हें किसी दूसरे की अच्छाई भाती नहीं, उन्हें अच्छाई आती नहीं। ईर्ष्या, लोभ, की वेदना में डूबा — यह कैसी है बुढ़ापा! जिन्हें चलना था भजन-मार्ग पर, जिन्हें पढ़नी थी जीवन-दर्शन की किताबें। गेरुए वस्त्र धारण कर ललाट पर लगाना था चंदन तिलक। “ॐ नमः शिवाय” का जाप कर मोक्ष की राह पर अग्रसर होना था। पर वह जीवन के झंझावात में फँस गया, वासनाओं की भीड़ में उलझ गया। न मोह छूटा, न माया छूटी, वह सड़कों पर बहता गंगाजल बन गया। कोई उन्हें निकाले, कोई उन्हें बचाए, मानवता की नाव फिर से खे जाए। अब भी समय है — संघर्ष से ऊपर उठने का, हृदय...

आदिवासी

उस निविड़ अरण्य का वासी निश्चल ,निर्भीक रहने को आदि  हष्ट - पुष्ट भुजाएं विशाल छाती आधे -कपड़े पहने धोती खाकी  सुबह से शाम खेत में मेहनत, परिवार के लिए रोटी-दाल, पर्यावरण के प्रति प्रेम, वनदेवी का  आशीर्वाद। परिवार के साथ खुशहाल जीवन, प्रकृति के बीच अथाह प्रेम  आदिम संस्कृति का संरक्षण, वनवासी का संस्कार।