Skip to main content

वन अधिकारी की विदाई

वनों की रक्षा के लिए,
आपने अपना जीवन समर्पित किया,
प्रकृति के संरक्षण के लिए,
आपने सर्वस्व तर्पण किया

आपके नेतृत्व में,
वनों की स्थिति में सुधार हुआ,
वनों के संरक्षण के प्रति,
आपका जूनून सदैव रहा।

आपकी विदाई से,
वन यथावत रहेगी, या नहीं ?
मुझे पता नहीं,
लेकिन आपकी यादें हमेशा,
हमारे दिलों में रहेंगी।

आपके उज्जवल भविष्य के लिए,
शुभकामनाएं देते हैं,
साथ उम्मीद करते हैं,
आप नई कर्मभूमि पर भी,
सफलता के मंजिलो को छुएंगे।

आप अपने कर्मों के प्रति 
कभी विमुख नहीं होंगे ।

मैं तो सिर्फ याद करूंगा

आपके द्वारा दिए गए गुलमोहर
अब बड़े हुए, लगते कितने मनोहर

उनकी हरितमा लगे जैसे मधुवन
आपने ही तो सजाया यह उपवन

जब-जब  लाल फूलों को देखूंगा
आपकी यादों में खो जाऊंगा।

आपकी यादों की अनन्त गोता में

मैं याद करूंगा
उन वनवासियों के बीच जो संगोष्ठी की

मैं याद करूंगा
वन अग्नि रोकने की जो प्रयत्न की

मैं याद करूंगा यह भी,
उस सघन वन की तिमिर बेला में कैसे आपने वन अग्नि पर काबू पाई।

मैं याद करूंगा
नागि-नकटी में आपके साथ बिताए पल

मैं याद करूंगा
यूरेशिया, मध्य एशिया, आर्कटिक सर्कल, रूस और उत्तरी चीन से आए पक्षियों का कलरव 

मैं याद करूंगा
टाइगर बचाओ अभियान नुक्कड़ पर नाटक का मंचन।

यादों की दरिया में
आपकी यादे अनंत रहेगी।

 मैं जब भी देखूंगा
 दरीचे से पास लगे गुलमोहर 

आपकी स्मृति सदैव रहेगी
सजीव , सुंदर और मनोहर।

✍️ Kartik Kusum Yadav 

Comments

Popular posts from this blog

नयना तोर निरखत

नयना तोर निरखत, सपना देखत, सुघर रूपवा, गोरी तोर चमकत। बलखत केशिया, जान मारे हमरा, तोर बिना हम हियो अधूरा। सूरतिया बस गइल जब से दिल में, मन न लागे हमरा कोनो महफिल में। ई दिलवा तो दीवाना हो रानी, तोहर प्यार में । बाटियां निहारो हियो, तोरे इंतजार में। जे दिन तोर मिलन न होई, ओ दिन मनवा खूबे रोई। तोहर याद में बइठल रहि जाई, अँखियन में तैरै तोरे छविया। मन में ऊ चेहरा, बेरी-बेरी आवे, ऊ सुघर रूपवा, केतना सतावे। नील नयनवा तोर, नशा करावे, ऊपर से चश्मा, जान मार जाए। देहिया के अंगिया, नेहिया बढ़ावे, हमर सपनवा में बस तू ही आवे। मन न लागे एको पहर तोर बिन, रतिया कटे अब तारे गिन गिन। मन करे प्रेम के पंछी बन उड़ जियो, तोहर अटारिया पे आ के बइठी जियो। दिलवा के बतीयां तोहरे बतिईयों। केतना प्यार बा हमर दिल में एक पल बता दी तोह से मिल के। नयना तोर निरखत, सपना देखत, सुघर रूपवा, गोरी तोर चमकत। ✍️ रचनाकार: कार्तिक कुसुम मेरी और भी लिरिक्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  लिंक पर क्लिक करें 👇 https://mittikesur.blogspot.com

यह कैसी है बुढ़ापा?

उमर के आखिरी पड़ाव में सब कुछ नष्ट कर जाएगा। सारे रिश्ते, नाते, प्यार समय की आग में चट कर जाएगा। कौन संजोएगा? कौन ढोएगा? यहां तो हरेक हृदय में विष भरा पड़ा है। जिन्हें करनी थी समतामूलक समाज का निर्माण, जिन्हें बनानी थी एक नई पहचान। कुछ कर गुजरने का जिगरा रखना था, निजी स्वार्थ से ऊपर उठना था। सेवा के पथ पर चलकर प्रेम का दीप जलाना था। दो टूटे परिवारों का सेतु बनकर कंठहार में स्नेह पिरोना था। पर उनकी मति मारी गई, वह तो हारी गई। अपने को मार कर बैठ गया, खुद से हार कर वह बैठ गया। उन्हें किसी दूसरे की अच्छाई भाती नहीं, उन्हें अच्छाई आती नहीं। ईर्ष्या, लोभ, की वेदना में डूबा — यह कैसी है बुढ़ापा! जिन्हें चलना था भजन-मार्ग पर, जिन्हें पढ़नी थी जीवन-दर्शन की किताबें। गेरुए वस्त्र धारण कर ललाट पर लगाना था चंदन तिलक। “ॐ नमः शिवाय” का जाप कर मोक्ष की राह पर अग्रसर होना था। पर वह जीवन के झंझावात में फँस गया, वासनाओं की भीड़ में उलझ गया। न मोह छूटा, न माया छूटी, वह सड़कों पर बहता गंगाजल बन गया। कोई उन्हें निकाले, कोई उन्हें बचाए, मानवता की नाव फिर से खे जाए। अब भी समय है — संघर्ष से ऊपर उठने का, हृदय...

आदिवासी

उस निविड़ अरण्य का वासी निश्चल ,निर्भीक रहने को आदि  हष्ट - पुष्ट भुजाएं विशाल छाती आधे -कपड़े पहने धोती खाकी  सुबह से शाम खेत में मेहनत, परिवार के लिए रोटी-दाल, पर्यावरण के प्रति प्रेम, वनदेवी का  आशीर्वाद। परिवार के साथ खुशहाल जीवन, प्रकृति के बीच अथाह प्रेम  आदिम संस्कृति का संरक्षण, वनवासी का संस्कार।