Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समसामयिकी

मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। मोदी को गुरुवार को एलिसी पैलेस (फ्रांस का राष्ट्रपति आवास) में इस सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स (तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स), जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस-घाली को इससे नवाजा जा चुका है। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पुरस्कार समारोह की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि यह साझेदारी की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, मैं बेहद विनम्रता के साथ ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर को स्वीकार करता हूं। यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान है। मैं इसके लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। यह भ...